कश्मीर के कुलगाम-पुलवामा में मुठभेड़, जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकी समेत 3 ढेर
जम्मू-कश्मीर में पनाह ले चुके आतंकियों पर भारतीय सेना कहर बनकर टूट रही है. रोजाना सर्च ऑपरेशन चला आतंकियों का खात्मा किया जा रहा है. मंगलवार को भी घाटी के कुलगाम जिले में एनकाउंटर हुआ. यहां कुलगाम के रेड़वनी इलाके में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. जबकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है.
सिर्फ कुलगाम ही नहीं बल्कि पुलवामा में भी एनकाउंटर चल रहा है. पुलवामा के हाफू क्षेत्र में ये मुठभेड़ जारी है, सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है. पुलवामा एनकाउंटर में भी एक आतंकी मारा गया है. पुलवामा में मारा गया आतंकी जाकिर मूसा के ग्रुप अंसार उल गज़वतुल हिंद का बताया जा रहा है.
टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि घाटी में मौजूद आतंकियों का सेना चुन-चुनकर खात्मा कर रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में इस साल ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 226 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है. इससे पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. 2017 में 213 आतंकवादी ऑपरेशन ऑलआउट में मारे गए थे.
56 जवान हुए शहीद
सुरक्षाबलों ने पिछले 3-4 दिन में करीब 20 आतंकवादियों को मार गिराया है. हालांकि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर 2018 तक सुरक्षा बलों के 56 जवान शहीद हुए हैं. पिछले साल अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान 59 जवान शहीद हुए थे.
प्रियंका चोपड़ा टेक दिग्गज फेसबुक इंडिया साथ मिलकर आज यानी 27 नवंबर को चार घंटे का एक लाइव इवेंट करने जा रही हैं. ये अपनी तरह का पहला लाइव इवेंट है, जिसे #SocialForGood (सोशल फॉर गुड) नाम दिया गया है. ये लाइव इवेंट चार घंटे तक चलेगा. इस लाइव के दौरान फिल्म, स्पोर्ट्स और म्यूजिक जगत के कई सितारे भी हिस्सा लेंगे.
फेसबुक लाइव 27 नवंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जोकि शाम 4:00 pm (IST) तक जारी रहेगा. इस इवेंट के दौरान मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और महिलाओं के खिलाफ हो रही साइबर अपराध की घटनाओं जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी.
चार घंटे तक चलने वाले इस लाइव इवेंट में जो दिग्गज मौजूद होंगे उनमें आयुष्मान खुराना, सौंदर्य रजनीकांत, रिताभरी चक्रवर्ती, इम्तियाज अली, फाल्गुनी नायर और पूजा ढींगरा का नाम शामिल है.

Comments
Post a Comment